झारखंड मईया सम्मान योजना : 50 लाख महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान, सितंबर माह की राशि पहुँची खाते में
![]() |
| झारखंड मईया सम्मान योजना : सितंबर माह की ₹2500 राशि खाते में, अक्टूबर की राशि दिवाली से पहले |
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सितंबर माह की ₹2500 की राशि दुर्गा पूजा से पहले ही लाभुक महिलाओं के खातों में भेज दी गई है। इससे लगभग 50 लाख महिलाओं के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
सितंबर माह की राशि मिलनी शुरू
15 सितंबर के बाद से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 सितंबर से बड़े पैमाने पर भुगतान किया जा रहा है और अगले एक सप्ताह में लगभग सभी लाभुक महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी।
अगर अभी तक आपके खाते में राशि नहीं आई है, तो अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक जरूर कर लें। इससे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि सीधे आपके खाते में पहुँच जाएगी।
अक्टूबर माह की राशि दिवाली से पहले
सरकार की ओर से जानकारी आई है कि अक्टूबर माह की राशि भी दिवाली से पहले भेजी जाएगी। यानी इस बार महिलाएं एक ही महीने में दो बार राशि पाकर दोहरी खुशी महसूस करेंगी।
अगस्त माह की राशि पहले ही मिल चुकी
इससे पहले 3 सितंबर को ही अगस्त माह की राशि भी खातों में भेज दी गई थी। यानी सितंबर महीने में महिलाओं को अगस्त और सितंबर दोनों महीनों की राशि मिल रही है।
नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित
सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि सभी जिलों को नवंबर माह तक की राशि जारी कर दी गई है। विभिन्न जिलों को लगभग ₹967 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित
मईया सम्मान योजना के तहत झारखंड की लगभग 50 लाख महिलाएं हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एक टिप्पणी भेजें