![]() |
झारखंड में गोगो दीदी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |
Gogo Didi Yojana फॉर्म आवेदन: झारखंड की महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता, जानें पूरी जानकारी
Gogo Didi Yojana झारखंड में सभी महिलाओं की आर्थिक सहयता के रूप में सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जरिये से इस योजना को शुरू की गई (भाजपा द्वारा शुरू की गई है)। इस योजना के तहत, झारखंड की सभी गरीब महिलाओं को हर महीने देने की 2100 रुपये वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसकी पात्रता, और आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं।
Gogo Didi Yojana क्या है?
गोगो दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। भाजपा द्वारा शुरू की गई यह योजना विशेष रूप से झारखंड की महिलाओं और बेटियों के लिए बनाई गई है। महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जमा किए जाएंगे।
Gogo Didi Yojana के लाभ
- मासिक वित्तीय सहायता: योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे।
- बेटी के जन्म पर सहायता: बेटियों के जन्म के समय आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- शादी के लिए सहायता: योजना से मिलने वाली राशि बेटियों की शादी के लिए भी सहायक होगी।
- वार्षिक आय सहायता राशि : इस योजना के सभी महिलाओं को प्रति वर्ष Rs. 25,200 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।
- स्वायत्तता: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
Gogo Didi Yojana पात्रता
इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक करने वाली सभी महिलाएं झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आय सीमा: आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदिका के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक कर के रखना होगा।
Gogo Didi Yojana फॉर्म : इस योजना में आवेदन के लिए इन दस्तावेज की जरूरत होगी
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय इन दस्तावेज़ को आपके पास होने चाहिए :
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Gogo Didi Yojana आवेदन प्रक्रिया
वर्तमान में गोगो दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आवेदन प्रक्रिया को भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संचालित करेंगे। 6 और 7 अक्टूबर 2024 को बूथों पर महिलाओं से आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे।
Gogo Didi Yojana आवेदन कैसे करें?
- बूथ पर जाकर फॉर्म भरें: महिलाएं अपने नजदीकी बूथ पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से फॉर्म भरवाएं।
- सीमित फॉर्म उपलब्धता: प्रति बूथ केवल 100 महिलाओं को फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा, इसलिए जल्दी करें।
- फॉर्म जमा करें: फॉर्म भरने के बाद, बूथ अध्यक्ष आपको रसीद देंगे जो भविष्य में संपर्क के लिए उपयोगी होगी।
- बायोमेट्रिक डेटा: भाजपा सरकार बनने पर आपके फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जाएगा और बायोमेट्रिक डेटा लिया जाएगा ताकि आपको योजना का लाभ दिया जा सके।
Gogo Didi Yojana की विशेषताएँ
- हर महीने की 11 तारीख को बैंक खातों में पैसे जमा किए जाएंगे।
- झारखंड की गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाई गई यह योजना उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि उनके दैनिक खर्चों में सहायता करेगी और भविष्य को संवारने में सहायक होगी।
निष्कर्ष
Gogo Didi Yojana झारखंड की सभी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बनाई गयी है जो उनके आर्थिक स्तिथि को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं अपने नजदीकी बूथ पर जाना होगा और वहां से आवेदन कर सकती हैं। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वायत्तता देना और उनकी जीवनशैली में सुधार करना है।
एक टिप्पणी भेजें